महराजगज
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पीडीए नायक देश तीसरी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल
राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, श्रवण पटेल, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय कन्नौजिया, विक्रम यादव, नौशाद अली, योगदत्त पासवान, निरमेश मंगल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की जनहितकारी सोच और विकासवादी राजनीति से प्रदेश की जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरण और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।


