सोनौली महाराजगंज
नगर पंचायत सोनौली में स्थिति आदित्य शंकर इंडेन गैस एजेंसी पर एक महिला उपभोक्ता के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने गैस एजेंसी के कर्मचारी पर न केवल गाली-गलौज करने, बल्कि विरोध करने पर उसकी उपभोक्ता पहचान पत्र पासबुक फाड़ देने का गंभीर आरोप लगाते हुवे सोनौली कोतवाली में व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
नगर पंचायत सोनौली के वाल्मीकि नगर (वार्ड नं. 11) निवासी प्रभा देवी पत्नी रामनारायण मद्धेशिया ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लंबे समय से अपने गैस कनेक्शन की समस्या के समाधान के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि कर्मचारी उनके साथ लगातार टालमटोल कर रहे थे। पीड़ित महिला नें बताया की, शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे अपने गैस कनेक्शन की पासबुक लेकर इण्डेन गैस एजेंसी सोनौली गई इस दौरान कार्यालय में गैस नहीं मिलने व KYC को लेकर अपनी समस्या को बताते हुवे पासबुक कर्मचारी को दिया जिसके बाद खिन्न कर्मचारी नें ताव में आ कर महिला का गैस उपभोक्ता पहचान पासबुक को कई टुकड़ो में फाड़ कर टेबल पर रख दिया। कर्मचारी यही नहीं रुका बल्कि उसने यह भी धमकी दी कि, उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा और उन्हें कही से भी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।
उक्त मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए दोषी कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए, एजेंसी संचालक और कर्मचारी पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, गैस एजेंसी के लाइसेंस की जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य उपभोक्ता के साथ ऐसी घटना न हो।
पीड़िता ने इस कृत्य को महिला सम्मान और उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि एजेंसी के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस को दिए गए पत्र पर कार्यवाही की प्रतीक्षा है।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजु यादव नगर अध्यक्ष बबलू सिंह राजकुमार नायक सभासद राहुल मद्धेशिया देवी लोग उपस्थित रहे




