सोनौली/महराजगंज।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए एकता दिवस पर मनाया गया 53वें जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को सोनौली में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को 'लोक कल्याण दिवस' के रूप में उत्साहपूर्वक मनाते हुए केक काटा और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र बौद्ध, भोला चौधरी, प्रवीन मद्धेशिया, सुदामा, रामायण, रामसिंह, शैलेश, आकाश नायक, बिष्णु गौड़, नीरज गुप्ता, गंगा प्रजापति, कमरुद्दीन, शिवऔतार सहित समाजवादी पार्टी एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।



