सोनौली में विकास की नई सौगात, इंडिया कस्टम के पीछे निर्मित सड़क का कल होगा लोकार्पण

 


सोनौली, महराजगंज।


नगर पंचायत सोनौली के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य के तहत इंडिया कस्टम कार्यालय के पीछे नव-निर्मित सड़क का लोकार्पण शुक्रवार, 12 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। इस सड़क का उद्घाटन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा।


इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों तथा सम्मानित नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।


व्यापार मंडल की ओर से सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं नगरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस लोकार्पण समारोह को सफल बनाएं तथा क्षेत्र के विकास के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.