सोनौली में विकास को मिली नई गति, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

 


सोनौली, महराजगंज।


नगर पंचायत सोनौली के जानकी नगर वार्ड संख्या-10 में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इंडिया कस्टम के पीछे बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया



शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मनोनीत सभासद रवि वर्मा, नगर अध्यक्ष बबलू सिंह तथा प्रेम जायसवाल ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।


विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नई सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।


कार्यक्रम में दीपक बाबा  ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्देशिया सभासद राजकुमार नायक सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, अजय जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अमित गुप्ता, आकाश अग्रहरि, सागर विश्वकर्मा, हरिनारायण लोधी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का संकल्प दोहराया।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.