सोनौली, महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली के जानकी नगर वार्ड संख्या-10 में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इंडिया कस्टम के पीछे प्रस्तावित सड़क कार्य का विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम है किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह दिखाई दिया
लोकार्पण कार्यक्रम में मनोनीत सभासद रवि वर्मा, नगर अध्यक्ष बबलू सिंह एवं प्रेम जायसवाल ने विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकास कार्य के लिए विधायक का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। नई सड़क बनने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्देशिया दीपक बाबा सभासद सुबास जायसवाल राजकुमार नायक आनन्द जायसवाल गुरु मद्देशिया सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, अजय जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अमित गुप्ता, आकाश अग्रहरि, सागर विश्वकर्मा, हरिनारायण लोधी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




