नौतनवा महराजगंज
तहसील में शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संतोष अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों की समस्याओं 6 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के संबोधित पत्र एसडीएम नवीन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा
प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन दिया गया
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाये जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान जलने का 1 करोड़ का बीमा कराया जाये
विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाये सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाये जाये
सभी विभागों के सर्वे छापों का कानून समाप्त किया जाये
बिजली बिल मीटर रीडिंग के आधार पर लिया जाता है अतः बिल में लगने वाले फिक्स चार्जेज एवं मिनीमम चार्जेज समाप्त किये जाये
व्यापारियों को शास्त्र लाईसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाये आशा एवं विश्वास है कि आप उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग किया गया
इस दौरान किशोर मद्धेशिया अनिल श्रीवास्तव वीरेंद्र जायसवाल दिनेश वर्मा रमेश जायसवाल विंध्याचल मद्धेशिया सचिन श्रीवास्तव संतोष सहारा संजय आदि व्यापार मौजूद रहे।


