सोनौली, महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली में गुरुवार को सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना के तहत एकादशी के मौके पर राधे-राधे सेवा समिति द्वारा राहगीरों और यात्रियों के बीच शीतल ठंडई शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व राधे-राधे ग्रुप के सदस्यों ने किया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं एवं नगर के गणमान्य लोगों ने राहगीरों को ठंडई शरबत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की। सेवा कार्य के माध्यम से मानवता, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार यादव, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. शेफाली गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, मीरा शर्मा, सोनू शर्मा, मुकेश गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव, सुशील सिंघल, सुदेश त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा, दिव्यांशु यादव, माधव शर्मा, रीना गुप्ता, बबीता यादव, अर्चना शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, श्रेयश शर्मा, अनुराग कौशल, आंचल शर्मा, आशीष शर्मा, चित्रांश कुमार, निखिल गुप्ता, रोहित कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, अमन पोद्दार, छोटू राजभर, विजय रौनियार, मोहित रौनक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





