यात्रियों की सेवा में आगे आया हनुमान सेवा समिति, ठंडई शरबत वितरण कर दिया मानवता का संदेश

 



सोनौली, महराजगंज।


भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत सोनौली में हनुमान सेवा समिति एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ठंडई शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव एवं व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह ने किया। समिति के सदस्यों और व्यापारियों ने सड़क से गुजर रहे यात्रियों, श्रमिकों एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल ठंडई शरबत पिलाकर जनसेवा की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर श्रीनिवास जायसवाल,


ओमप्रकाश जायसवाल, राहुल मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, राजकुमार नायक, आकाश अग्रहरी, प्रवीण मद्धेशिया, पंकज जायसवाल तथा गौरी शंकर जायसवाल राजू पटवा नंद गोपाल मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य को सफल बनाया।



वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित और समाज कल्याण से जुड़े सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.