सोनौली महराजगज
भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे के समीप एसएसबी रोड पर मंगलवार को आज 11.३० मिनट पर एक ई-रिक्शा अचानक पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा पर काफी मात्रा में सामान लदा हुआ था। जैसे ही वाहन रामजानकी मंदिर चौराहे से एसएसबी रोड की ओर मुड़ा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की और सड़क पर बिखरे सामान को हटवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि समय रहते लोगों की सतर्कता से स्थिति सामान्य कर दी गई।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरलोडिंग और संकरी सड़कों पर तेज मोड़ के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। सड़क पर मोड़ लेते समय असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।


