नौतनवां, महराजगंज।
नौतनवां हनुमान जी के अनन्य भक्त एवं विश्वविख्यात संत बाबा नीब करौरी महाराज के पवित्र आश्रम कैंची धाम के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नौतनवां में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नौतनवां के तत्वावधान में मंगलवार, 16 जून 2026 को सायं 6 बजे से अस्पताल चौराहा, नौतनवां पर आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस आयोजन का सौजन्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नौतनवां एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता सीताराम अग्रहरी के सहयोग से किया जा रहा है।


