जंगल से रहस्यमय ढंग से गायब हुईं 5 भैंसें, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार




महराजगंज जगपुर


महराजगंज जनपद के जगपुर गांव निवासी एक पशुपालक की पांच भैंसें जंगल में चराने के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी भैंसों का कोई सुराग नहीं लगने से पशुपालक और उसके परिजन हैं परेशान। मिली 


जानकारी के अनुसार जगपुर निवासी रामरेखा पुत्र बृजलाल प्रतिदिन की भांति अपनी भैंसों को चराने के लिए जंगल क्षेत्र में ले गए थे, प्यास लगने पर राम रेखा चले गए पानी पीने पानी पीने के बाद वापस लौटे तो भैंसें गायब ख़ोज बीन करने के बाद जब शाम तक पांचों भैंसें वापस नहीं लौटीं तो उन्होंने आसपास के जंगलों और गांवों में उनकी खोजबीन शुरू की। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन भैंसों का कोई पता नहीं चल सका।


रामरेखा ने आशंका जताई है कि भैंसें जंगल में भटक गई हैं या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाई गई हों। उन्होंने ग्रामीणों से भी भैंसों की तलाश में सहयोग की अपील की है।


ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से पशुओं के गायब होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। पशुपालक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस को मामले की जानकारी देकर भैंसों की बरामदगी की मांग की है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने कहा कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.