सोनौली: में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, बैजु यादव के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा व विशाल भंडारा आयोजित

 




सोनौली, महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को पूर्व चेयरमैन बैजु यादव के नेतृत्व में भव्य झांकी कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए श्री राम-जानकी मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।


इसके बाद कलश यात्रा बैजु यादव के आवास पहुंची, जहां स्थापित राधा-कृष्ण मूर्ति मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा श्रवण कर भगवान की आराधना की तथा धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


श्रीमद्भागवत कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य रूद्र नारायण मिश्र द्वारा कराया जा रहा है। कथा की पूर्णाहुति आगामी 13 जून (शनिवार) को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी।


समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करेगे यह आयोजन  इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बबलू सिंह, राजू पटवा, डॉ. दिलीप यादव, धनपाल यादव, भोला यादव सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.