सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता: चार माह से लापता युवती सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 


सोनौली, महराजगंज।


थाना सोनौली पुलिस ने अपहरण के एक चर्चित मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए चार माह से लापता युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा  बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, थाना सोनौली में 27 जनवरी 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 के तहत अपहृत युवती की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में 7 जून 2026 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे थे। जांच के दौरान कुनसेरवा-धौरहरा मार्ग स्थित नहर के समीप से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।


मामले में नामजद आरोपी हरिश्चन्द्र गौतम (22 वर्ष) पुत्र राजू गौतम, निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया,थाना सोनौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद युवती एवं आरोपी को थाना सोनौली लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।


इस सफल कार्रवाई से पुलिस विभाग की सक्रियता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी सोनौली पुलिस की सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.