सोनौली, महराजगंज।
सोनौली :भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन, सोनौली रामजानकी चौराहे पर जल अमृत शरबत वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर दावते इस्लामी इंडिया के जिला अध्यक्ष अत्तारी ने कहा कि गरीब कि बढ़ते तापमान को देखते हुए मानव सेवा के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संस्था के इस सामाजिक कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मौके पर फैज अहमद, अहमद रजा, मौलाना तनवीर
, वाशीम, फरहान, शहाबुद्दीन, सेराज अतहरी एवं शहाबुद्दीन अतहरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जनहित और मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


