सोनौली महराजगंज
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और नारकोटिक्स विभाग की सयुक्त टीम ने जांच के दौरान म्यंमार के एक नागरिक के पास उच्च क्वालिटी के गांजा हाइड्रोपोनिक विड बरामद कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।
वृहस्पतिवार की शाम एसएसबी 22 वाहिनी और नारकोटिक्स विभाग की सयुक्त टीम सरहद पर जांच कर रही थी। इस दौरान एक विदेशी नागरिक नेपाल से पैदल भारत मे आया सन्देह होने पर उसे रोक कर जाच किया गया तो उसके पास करीब साढ़े चार किलो हाइड्रोपोनिक विड बरामद किया। बताया गया है कि उक्त विदेशी नागरिक का नाम पहयो हट्ट क्याव निवासी मोहा मयावड्डी म्यांमार बताया पूछताछ में पता चला है कि उक्त नागरिक बुधवार को नेपाल आया है। आगे की पूछताछ पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां कर रही है।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि म्यंमार के एक नागरिक को एसएसबी ने हिरासत में लिया है।पूछताछ किया जा रहा है।


