15 वर्षीय अपहृता किशोरी सकुशल बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोनौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई




सोनौली, महराजगंज।


सोनौली कोतवाली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के श्यामकाट पुल के पास से आरोपी जितेन्द्र उर्फ पवन मद्धेशिया (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम लक्ष्मीनगर टोला वैकुण्ठपुर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज निवासी के रूप में हुई है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वदेव गौड़, कांस्टेबल पंकज सरोज एवं महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान की टीम ने सुबह करीब 7:10 बजे संयुक्त अभियान चलाकर किशोरी को सकुशल बरामद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय, महराजगंज के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं बरामद किशोरी को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई एवं संरक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है।


सोनौली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.