दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

 




महराजगंज पुरन्दरपुर


महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ललाइन पैसिया के पास हुए सड़क हादसे में घायल लक्ष्मीपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (45) की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।  मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को मुस्तफा और राहुल रौनियार मोहनापुर से सब्जी खरीदकर टैम्पो से लक्ष्मीपुर लौट रहे थे। पैसिया ललाइन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने उनके टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुस्तफा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।


 उपचार के दौरान मुस्तफा ने दम तोड़ दिया। वहीं राहुल रौनियार का उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि दुर्घटना में सामिल ट्राला को कब्जे में ले विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.