अखिलेश यादव के बयान के विरोध में सोनौली बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

 


सोनौली/महाराजगंज।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।



विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए तथा व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विपक्षी दलों के नेता अपने आचरण और बयानबाजी में सुधार नहीं करते हैं तो आगे भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने “जय हिंद-जय भारत” के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, प्रेम जायसवाल, राजू जायसवाल, गुरु मद्देशिया, नन्हे प्रसाद जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, आनंद जायसवाल, कन्हैया, राजेंद्र वर्मा, अमरजीत वर्मा, मनोज मद्देशिया, प्रेम सिंह, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.