माँ के सम्मान में झूम उठा बालवाटिका प्ले स्कूल, मदर्स डे समारोह में बच्चों ने बिखेरे रंग





नौतनवां महाराजगंज

​नौतनवा। स्थानीय कस्बे में स्थित बालवाटिका प्ले स्कूल में 'मदर्स डे' (मातृ दिवस) का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं नन्हे मुन्ने बच्चों की माताओं द्वारा केक काटकर किया गया, जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मां के सम्मान में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं



​बच्चों ने कविताओं, गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जिसे देखकर वहां मौजूद अभिभावक भावविभोर हो गए। केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि माताओं के लिए भी विशेष खेल और विभिन्न



 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।

​कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता माताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय के



प्रधानाचार्य सन्नी गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक बच्चे के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कारों का विकास होता है। इस अवसर पर अध्यापिकाएं अंकिता अग्रहरि, सनोवर खातून, सोनाक्षी अग्रहरि, शहनाज खातून, खुशी मिश्रा और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.