सीमावर्ती गांव पहुंचे डीएम-एसपी, स्व गणना को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

 


महराजगंज

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव आराजी सरकार उर्फ केवटलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्व गणना के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया।


डीएम और एसपी ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्होंने अपनी स्व गणना प्रक्रिया पूरी की है या नहीं। जिन लोगों ने अभी तक स्व गणना नहीं कराई थी, उन्हें मौके पर ही मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सही और समय पर जनगणना होने से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंचता है तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की बेहतर रूपरेखा तैयार की जा सकती है।


जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वयं आगे बढ़कर स्व गणना की प्रक्रिया पूरी करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध और सफल तरीके से संपन्न हो सके।


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.