बकरीद पर्व को लेकर सोनौली में संयुक्त फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

 



सोनौली / महराजगंज।


आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा स्थित कस्बा सोनौली में रविवार को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला।


यह फ्लैग मार्च उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग से कस्बे के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।


इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत लोगों से संवाद कर बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने को कहा गया।


प्रशासन ने फ्लैग मार्च के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.