भारत-नेपाल सीमा सोनौली के प्राचीन रामजानकी मंदिर में लौटे महंत बाबा शिव नारायण दास, स्वस्थ वापसी से श्रद्धालुओं में खुशी

 



सोनौली महराजगंज


भारत-नेपाल सीमा से सटे महत्वपूर्ण कस्बा नगर पंचायत सोनौली स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास महाराज पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार लखनऊ पीजीआई मेडिकल में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अब बाबा शिव नारायण दास महाराज मंदिर वापस लौट आए हैं, जिससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।



मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, मंदिर पुजारी निरंकार नाथ सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।


सभी ने महंत बाबा शिव नारायण दास महाराज के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घ आयु की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से मंदिर एवं सनातन परंपरा को निरंतर मजबूती मिलती रहेगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त कर उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.