नौतनवा/महराजगंज।
सोनौली बॉर्डर ईरान-इजराइल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर उत्पन्न संकट का असर भारत सहित कई देशों में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोलियम पदार्थों के सीमित उपयोग और बचत की अपील किए जाने के बाद सीमावर्ती कस्बा सोनौली में जागरूकता अभियान चलाया गया।
शनिवार 17 मई 2026 को हिन्दुधर्म गौशाला समिति के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में “पेट्रोलियम पदार्थ बचाओ जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित नगर पंचायत सोनौली बॉर्डर से शुरू होकर राम-जानकी मंदिर तक पैदल मार्च के रूप में निकाला गया।
अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अपने कंधों पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशहित और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा नेता संजीव जायसवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि युवा मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल, भाजपा नेता धर्मेंद्र जायसवाल, जुगुल किशोर कनौजिया, हरेंद्र प्रसाद उर्फ नन्हे जायसवाल, हिन्दू वाहिनी नेता राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भारत-नेपाल क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। बाइक और चार पहिया वाहनों में खाली सीट होने पर परिचित यात्रियों को साथ लेकर चलें, ताकि ईंधन की बचत हो सके। साथ ही लोगों से पेट्रोल पंपों पर जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल भरवाने और घबराने की बजाय संयम बनाए रखने की अपील की गई।
अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार कार्य कर रही है और देशहित में हर नागरिक का दायित्व है कि वह ऊर्जा संरक्षण के इस अभियान में सहभागी


