सोनौली श्री रामजानकी मंदिर सोमनाथ स्वाभिमान का हुआ रुद्राभिषेक, सनातन गौरव का लिया संकल्प

 


सोनौली महराजगंज


सोनौली श्री रामजानकी मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभर में आयोजित हो रहे सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनः प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में बताया गया कि अनेक आक्रांताओं द्वारा बार-बार क्षति पहुंचाए जाने के बावजूद आज भी सोमनाथ मंदिर सनातन धर्म की आस्था, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बनकर खड़ा है। सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान की ऐतिहासिक पहचान बना।


इसी क्रम में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देशानुसार आदर्श नगर पंचायत सोनौली श्री राम जानकी मंदिर में प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक मनोनीत सभसाद रवि वर्मा ने किया।


इस अवसर पर व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष नीरज जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राजू जायसवाल, हरेंद्र, अनुज कुमार, प्रेम जैसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.