भारत-नेपाल सीमा सोनौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 390 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 



सोनौली/महराजगंज।


भारत नेपाल सीमा सोनौली मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में  390 नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


जानकारी के अनुसार दिनांक 9 मई 2026 को उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 दिलीप कुमार, हे0का0 भानुप्रताप सिंह एवं का0 प्रशान्त राय द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस सोनौली के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान अभियुक्त समीर अहमद पुत्र हैदर अली, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम बैरवा चंदनपुर, खोरिया बाजार थाना नौतनवा के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद इंजेक्शनों में डाईजापाम इंजेक्शन 130 एम्पुल, बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन 130 एम्पुल तथा प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 130 एम्पुल शामिल हैं। इस प्रकार कुल 390 एम्पुल पुलिस ने बरामद किए।


पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0-40/2026 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.