सलीना रज़ा खान ने एमडी पास कर बढ़ाया सोनौली का मान

 



सोनौली, महाराजगंज।


नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 14 निवासी एवं पूर्व प्रधान साधु खान की पुत्री सलीना रज़ा खान ने कानपुर से पढ़ाई कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सलीना ने रूस स्थित उल्यानोव्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी से एम.डी. (फिजिशियन) की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की है।


सलीना रज़ा खान को उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल द्वारा 8 मई 2026 को प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र जारी किया गया है। यह प्रमाणपत्र उन्हें अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप के लिए प्रदान किया गया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


सलीना की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, शुभचिंतकों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


परिवारजनों ने बताया कि सलीना बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और डॉक्टर बनकर समाज सेवा का सपना देखती थीं, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से साकार कर दिखाया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.