सोनौली SBI नए एटीएम का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

 


सोनौली महाराजगंज।


भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए नए एटीएम का उद्घाटन किया गया। शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा ने फीता काटकर एटीएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों, स्थानीय गणमान्य लोगों एवं ग्राहकों की उपस्थिति रही।



कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा ने कहा कि नए एटीएम के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्राहकों को नकदी निकासी और अन्य बैंकिंग कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि SBI हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।


उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग और सुरक्षित लेनदेन के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने शाखा प्रबंधक और बैंक टीम को शुभकामनाएं दीं।


मौके पर शाखा प्रबंधक श्री विकास कुमार मिश्रा राजेश कुमार उर्फ (मैनेजर एटीएम हेड)प्रेम बहादुर थापा शुभम महरिया निल बहादुर राना सुनील जायसवाल अभिषेक लोक बहादुर क्षेत्री विजय रौनियार जगदीश जायसवाल गोविन्द वर्मा विनय वर्मा जितेन्द्र सिंह अभय तिवारी मन्जु आदि लोग मैजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.