सोनौली/महाराजगंज:
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े कस्बा सोनौली के मेन रोड पर बुधवार को एसएसबी द्वारा की गई ट्रिपल बैरिकेडिंग के चलते आने-जाने वाले पर्यटकों, नगरवासियों, आमजनमानस एवं नेपाल से खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भीषण गर्मी और तपती धूप में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैरिकेडिंग के कारण सड़क पर लंबा जाम और आवागमन में दिक्कतें देखने को मिलीं।
मामले की जानकारी सपा नेता बैजु यादव को मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह नगर के सम्मानित व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर एसएसबी के अधिकारियों एवं थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा को स्थिति से अवगत कराया। व्यापारियों ने आमजन और व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव को गंभीरता से उठाया।
जिस पर अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल बैरिकेडिंग हटवाने की कार्रवाई कराई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली और आवागमन फिर से सुचारु हो सका।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में व्यापारियों और आमजन के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही व्यापारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
मुख्य रूप से रुपेश अग्रवाल, विक्रम जायसवाल श्रीनिवास जायसवाल राजू पटवा नीरज गुप्ता मुकेश जयसवाल, संतोष अग्रहरी असरार अहमद दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।



