4 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार





सोनौली/महराजगंज।


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


खबरों के अनुसार, थाना सोनौली पुलिस ग्राम शेष फरेन्दा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से बड़ी संख्या में एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि मोबाइल फोन अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाए जा रहे थे।


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश पुत्र रामसमुझ निवासी नौडिहवा वार्ड नं0 11, भैरहवा, रुपनदेही, लुम्बिनी (नेपाल) के रूप में की है। अभियुक्त की उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है।


इस मामले में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 44/2026 के तहत धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।


यह कार्रवाई चौकी प्रभारी खनुआ उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल ऋषिमुनि राय, अमरेश राय एवं सुरेश सिंह शामिल रहे।


सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.