सोनौली / महराजगंज
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सोनौली रोडवेज के सामने स्थित दिव्य आई क्लिनिक पर मंगलवार को सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। बड़े मंगलवार के अवसर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राहगीरों, यात्रियों और आम लोगों के लिए शीतल पानी एवं सरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधे राधे ग्रुप के द्वारा किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को ठंडा पानी और सरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। राहगीरों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राधे राधे ग्रुप के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर मानव सेवा के ऐसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। ग्रुप के लोगो बताया कि लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ दिलीफ़ कुमार यादव डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. शेफाली गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, मीरा शर्मा, सोनू शर्मा, विजय रोणियार, मुकेश गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव, सुशील सिंघल, सुदेश त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा, दिव्यांशु यादव, माधव शर्मा, रीना गुप्ता, बबीता यादव, अर्चना शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, श्रेयश शर्मा, अनुराग कौशल, आंचल शर्मा, आशीष शर्मा, चित्रांश कुमार, निखिल गुप्ता, रोहित कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, अमन पोद्दार एवं छोटू राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


