नौतनवा में अधिवक्ता से अभद्रता पर बवाल, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

 


नौतनवां महराजगंज


नौतनवा। तहसील नौतनवा में अधिवक्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर अधिवक्ता संघ में आक्रोश बढ़ गया है। अधिवक्ता संघ ने संबंधित पुलिसकर्मी को तलब कर माफी मांगने और कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ नौतनवा के सदस्य रामरतन यादव अपने लकवा से पीड़ित हैं दोपहिया वाहन से इलाज के लिए सम्पतिहा बाजार ले जा रहे थे। इसी दौरान 9 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे गोपाल कुसवाहा ने कथित तौर पर चलती मोटरसाइकिल का हैंडल पकड़ लिया और अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया।


घटना के बाद अधिवक्ता रामरतन यादव ने अधिवक्ता संघ में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर अधिवक्ता संघ ने बैठक कर निर्णय लिया कि संबंधित पुलिसकर्मी को तहसील नौतनवा में बुलाकर अधिवक्ता समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना कराई जाए।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मामले की सूचना 10 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष नौतनवा को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।


अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिसकर्मी गोपाल कुसवाहा तहसील नौतनवा में आकर माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही संघ ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज से पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने और निलंबित करने की मांग की है।


अधिवक्ता संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि मांग पूरी न होने तक न्यायालय का कार्य बहिष्कृत किया जा सकता है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। 


मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव दयानन्द यादव, नागेंद्र शुक्ला, सुधीर कुमार सिंह, प्रभाकर विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव आदि

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.