सोनौली / महराजगंज
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के सोनौली नगरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक बस स्टेशन निर्माण की मांग की गई थी, जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति देते हुए बस स्टेशन निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है।
बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक बस स्टेशन सोनौली की यातायात व्यवस्था को नई पहचान देगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति भी क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।
इस बस स्टेशन के निर्माण से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से जल्द ही इस परियोजना का कार्य प्रारम्भ होने की उम्मीद है, जिससे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने अत्याधुनिक बस स्टेशन की स्वीकृति के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।




