नौतनवां हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया, सरकार ने लिया फैसला वापस नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी


नौतनवां, महाराजगंज।


नौतनवां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस पूरे उत्तर प्रदेश लेने का निर्णय लिया है।

नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में व्यापारी भाइयों को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने एकजुट होकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।जिन व्यापारियों ने हाउस टैक्स ज्यादा जमा कर चुके हैं वह वापस ले सकते हैं


बैठक में संरक्षक ईश्वर चंद्र अग्रवाल, संरक्षक विजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संत जायसवाल, अरविंद कुमार वैश्य सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे। 


सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया।


व्यापार मंडल ने कहा कि आगे भी व्यापारियों के हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर इसी तरह मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.