सोनौली (महराजगंज),
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र स्थित नगर पंचायत सोनौली राम-जानकी मंदिर चौक पर मंगलवार सायं 5:30 बजे खुशी का माहौल देखने को मिला। फरेंदा विधान क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रथम विधायक रहे चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन का अध्यक्ष बनाते हुए राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा।
इस अवसर पर सोनौली के विभिन्न सामाजिक संगठनों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से जश्न मनाया। कार्यक्रम में सेवा भारती के ओमप्रकाश वर्मा, व्यापार मंडल सोनौली के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज मद्धेशिया, धर्मेंद्र केसरी, सागर, पवन जायसवाल, विवेक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए चौधरी शिवेंद्र सिंह के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


