नौतनवां (महराजगंज):
नौतनवां उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के एक अतिथि भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, महामंत्री किशोर मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव तथा किशन खेतान को पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीता राम अग्रहरि एवं विशिष्ट अतिथि विजय जायसवाल रहे। इसके अलावा बृजेश मणि त्रिपाठी, रमेश चंद्र गुप्ता, नंदलाल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल और प्रहलाद प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं
विशिष्ट अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने पत्रकारों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में विजय प्रताप श्रीवास्तव, सुधाकर जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, राजा वर्मा, अनिल चोखानी, रामानंद रौनियार, अजय सिंह, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, राजीव शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, उमाकांत मद्धेशिया, गोपाल जोशी, बद्री प्रसाद अग्रहरि, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, अखिलेश श्रीवास्तव, शत्रुघ्न जायसवाल, राजेश कश्यप, सचिन श्रीवास्तव, विजय अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और व्यापारियों के हित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।



