नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

 


सोनौली, महराजगंज।


नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्देशिया, तथा सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पगड़ी बांधकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।



विद्यालय के प्रबंधक शिरीष पांडे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और बच्चों की प्रतिभाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर राकेश मद्देशिया, हबीब खान, सुभाष जायसवाल, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, नन्हे जायसवाल, अमीर आलम, नीरज जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.