भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया निरीक्षण




सोनौली, महराजगंज।


जनपद महराजगंज  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण तथा चेकिंग प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


इसके अलावा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सौम्य व्यवहार बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।


पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.