सोनौली / महराजगंज
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सोनौली नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सोनौली स्थित प्राचीन काली माता मंदिर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शोभायात्रा प्राचीन काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर एसएसबी रोड,बस स्टैंड होते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भंडारे और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। डीजे और भक्ति गीतों पर युवा श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
हनुमान जयंती के इस अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे सोनौली नगर को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया
मुख्य रूप से बैजु यादव बबलू सिंह जुगुल किशोर हरेंद्र उर्फ नबैजु यादव बबलू सिंह जुगुल किशोर हरेंद्र उर्फ नन्हे जायसवाल हरि लोधी ओम प्रकाश जायसवाल पंकज जायसवाल प्रेम जायसवाल शम्भू जायसवाल नीरज गुप्ता अंकित अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे




