जनपद महराजगंज को मिला नया पुलिस अधीक्षक, शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाली कमान

 



महराजगंज। 


जनपद महराजगंज में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया जनपद की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा को मजबूत करना तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए।


उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता के साथ संवाद बनाए रखते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। आम जनता को न्याय दिलाना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाएगा।


नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखा गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.