सोनौली में भीषण आग: सुबह-सुबह धधकी 'माँ वैष्णव बेकर्स', लाखों का नुकसान

 



सोनौली (महराजगंज)।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित व्यापारिक का सोनौली से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। नगर पंचायत सोनौली के घनश्याम नगर (वार्ड नंबर 12) में स्थित क्षेत्र की प्रसिद्ध दुकान 'माँ वैष्णव बेकर्स एंड गिफ्ट कॉर्नर' में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।




धुएं के गुबार से सहमा इलाका


घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी दुकान के शटर के अंदर से उठते काले धुएं ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलने लगा।



स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया।


लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर पानी डालना शुरू किया


संभावित हादसे को देखते हुए नगर की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कराई गई


वार्ड सभासद आमिर आलम मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया


दुकान संचालक सन्नी गुप्ता को तत्काल घटना की सूचना दी गई


लाखों का नुकसान, जलकर खाक हुआ सामान

आगजनी इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा बेकरी का सामान, गिफ्ट आइटम, फर्नीचर, सजावट का सामान और सीसीटीवी कैमरे तक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। मेहनत से खड़ी की गई दुकान को राख में बदलता देख संचालक सन्नी गुप्ता गहरे सदमे में हैं।

मदद के लिए आगे आए लोग


घटना की सूचना मिलते ही व्यापारिक और सामाजिक जगत के लोग मौके पर पहुंचने लगे।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह मनोनीत सभसाद रवि वर्मा यूवा नगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने नुकसान का जायजा लिया

वरिष्ठ समाजसेवी दीपक बाबा और बैजू यादव ने पीड़ित से मुलाकात कर सांत्वना दी

विधायक ऋषि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया

समाजसेवी संजीव जायसवाल ने आर्थिक सहायता प्रदान की


प्रशासन से मुआवजे की मांग

नगरवासियों और व्यापारियों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस अग्निकांड ने व्यवसायी को गहरा आर्थिक झटका दिया है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को उचित मुआवजा देने की मांग की है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.