विश्व धरोहर दिवस पर ए बी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने जाना देश की विरासत का महत्व

 


नौतनवा।


विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर ए बी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार 18 अप्रैल 2026 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को देश की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 


कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भारत की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया गया। बच्चों ने इस विषय को चित्रों के माध्यम से समझा और विभिन्न धरोहरों के नाम भी याद किए। 



शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि हमें अपने देश की धरोहरों की रक्षा करनी चाहिए और अपने देश का मान-सम्मान बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों में देशभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना भी देखने को मिली। 


विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें देश प्रेम एवं सम्मान की भावना मजबूत होती है।


कार्यक्रम में मोहम्मद अर्सलान, उत्कर्ष, अंशिका, अनुष्का, हरगुण, रिमझिम, देविका, प्रखर, आयुषी, शिवम, शिवांश और कबीर सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस तरह के आयोजन से बच्चों में देश प्रेम की भावना विकसित होती है और वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक बनते हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.