सोनौली में प्राचीन चंचाई माता मंदिर के छठ घाट सुंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न

 



सोनौली, महराजगंज।


आदर्श नगर पंचायत सोनौली स्थित अति प्राचीन चंचाई माता मंदिर परिसर में छठ घाट के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हो गया। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर इस बहुप्रतीक्षित कार्य की शुरुआत की गई, जिससे क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।



छठ घाट सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन उमेश त्रिपाठी और संतोष पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित लोगों ने माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक संपन्न कराया।


चंचाई माता मंदिर परिसर स्थित छठ घाट के सुंदरीकरण की मांग मंदिर समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास कर कार्य को स्वीकृति दिलाई, जिसके बाद अब सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है।



कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, दीपक बाबा, रवि वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, सीएनडीएस (सी एंड डीएस) कार्यदायी संस्था के जेई सत्येंद्र विश्वकर्मा, राम आशीष त्रिपाठी, पप्पू खान, सुभाष यादव, प्रेम जायसवाल, नीरज जायसवाल तथा हरिनारायण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि छठ घाट के सुंदरीकरण से छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप में संपन्न हो सकेंगे। साथ ही इससे क्षेत्र की धार्मिक आस्था को भी नया आयाम मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.