सोनौली संविधान का दीप जलाने का संकल्प पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी,बैजु यादव ने बाबा साहेब जयंती पर निकाली विशाल बाइक रैली"

 



सोनौली। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कस्बे में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अनुयायियों ने "घर-घर जाएंगे, संविधान का दीप जलाएंगे" के नारों के साथ विशाल बाइक रैली निकाली।




बाइक रैली कार्यक्रम में राम जानकी चौक पर बाबा साहेब की फोटो पर बैजू यादव द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।

रैली का नेतृत्व नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव ने किया। बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे टैक्सी स्टैंड से शुरू हुई यह विशाल बाइक रैली रामजानकी चौक पहुंची, जहां प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद रैली भारत-नेपाल सीमा (नोमेंस लैंड) तक गई और वापस लौटते हुए एसएसबी रोड तक पहुंचकर सम्पन्न हुई।






इस दौरान क्षेत्र में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।


इस मौके पर विजय यादव, राजेंद्र बौद्ध, विष्णु गौतम, मोहन लाल गौतम, दुर्गेश दीवाना, विपिन गौतम, पशुपति वर्मा, सभासद राम अचल, राजकुमार नायक, नीरज गुप्ता, बबलू सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


रैली के दौरान पूरे कस्बे में जय भीम के नारों से माहौल गूंजता रहा और लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.