सोनौली, महराजगंज।
भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान तथा अधिशासी अधिकारी राहुल यादव की अगुवाई में सभी मनोनीत सभासद, 14 वार्डों के निर्वाचित सभासद, नगर पंचायत सोनौली के कर्मचारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और
अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।



