भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई : 500 ग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

 



महराजगज


महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा और एक यामहा मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।


 चेकिंग के दौरान कार्रवाई


चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या LU 6 P 413 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।


 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ठूठीबारी में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।


सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.