सोनौली में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य कार्यक्रम

 



आदर्श नगर पंचायत सोनौली में भारत रत्न, बोधिसत्व एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई।


यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी, 316 नौतनवा विधानसभा के कैम्प कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र बौद्ध द्वारा किया गया।



इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, बौद्ध समाज के सम्मानित सदस्यों, सभासद प्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग एवं नौजवानों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।


अपने संबोधन में बैजू यादव ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।



कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके योगदान और संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


मुख्य रूप से सुनील गौतम राजेंद्र बौद्ध विष्णु बौद्ध कन्हैया कुमार सभासद प्रतिनिधि रामअंचल भारती, सभासद प्रतिनिधि धरमु जी, रामकेश भारती, गया भारती, अजय यादव मनोज कनौजिया राजेश्वर बौद्ध प्रदीप राव, कमरुद्दीन खान उस्मान गनी विजय कुमार यादव, ध्रुवकुमार, विपिन गौतम, हरिराम पूर्व प्रधान, दिनेश यादव, पशुपती वर्मा,


कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश भी दिया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.