सोनौली, महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता रवि वर्मा और प्रेम जायसवाल को मनोनीत सभासद घोषित किया। जैसे ही सूची जारी हुई, पूरे नगर में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों में जश्न शुरू हो गया।
खबर मिलते ही दोनों नेताओं के घर और आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, दोस्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई लोगों ने फोन के माध्यम से भी बधाइयां देकर अपनी शुभकामनाएं पहुंचाईं।
स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव जायसवाल, पवन जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राजू गुप्ता, प्रेम सिंह, राजू जायसवाल, मनीष साहू, हर्ष वर्मा, हरेंद्र जायसवाल, राजू भारती, सुभाष यादव और आजाद सिंह समेत कई लोगों ने पहुंचकर नव-निर्वाचित सभासदों को बधाई दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का सकारात्मक कदम बताया। नगरवासियों को उम्मीद है कि रवि वर्मा और प्रेम जायसवाल अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनसेवा को नई दिशा देंगे।




