सोनौली।
नगर पंचायत सोनौली में स्थित इण्डेन गैस गोदाम पर सुबह के 4 बजे से लाइन लगा कर इंतज़ार कर रहे उपभोक्ताओं को जैसे ही 9 बजे पता चला कि, आज गैस नहीं मिलेगा तो सैकड़ो लोहो के चेहरे पर मायूसी छा गई, लोगो नें बताया कि, आज मंगलवार को सुबह 4 बजे से घर छोड़ इस सुनसान क्षेत्र में डेरा डाले इंतज़ार कर रहे थे कि, आज घर में चूल्हा जलेगा मगर 9 बजे एक युवक द्वारा बताया जाता है बताया जाता है कि आज सिलेंडर नहीं आएगा।
नगर के मुमताज़ नें बताया कि, सोनौली इण्डेन गैस एजेंसी नें उपभोक्ताओं का मज़ाक बना दिया है, रोजाना लाइन लग रहा है मगर गैस आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण सुबह कि सेहरी और शाम कि इफ्तार में रोजेदार को भारी समस्या हो रही है, वही ग्रामीण क्षेत्र से आएं दिनेश नें बताया कि वह सुबह 4 बजे से लाइन में खडे है, 9 बजे एजेंसी का एक लड़का आया बताया कि, गैस नहीं आएगा, अगर यही सूचना वह पूर्व जारी कर दे कि, गैस नहीं आएगा तो लोग परेशान नहीं होते मगर एजेंसी संचालक नें आम नगरीको का मज़ाक बना दिया है, जब चाहे जैसे जिसे वह गैस दे उसकी मर्जी है।
प्रत्यक्ष दर्शीयो नें बताया कि, 11 बजे तक लोग खडे थे इस आस में कि, गैस मिल जायेगा मगर गोदाम पर ताला लगा था, किसी को कुछ भी जानकारी नहीं थी।



