उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न चुने गए पदाधिकारी

 



नौतनवा (महाराजगंज)। 


नौतनवां में स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें संतोष अग्रहरी को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से पदाधिकारियों नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी महामंत्री किशोर मद्देशिया कोषाध्यक्ष किसन खेतान अनिल श्रीवास्तव को  चयन किया गया—



नवनियुक्त नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा।


प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचेगी।


नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद व्यापारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


नई कार्यकारिणी के गठन से नौतनवा के व्यापारियों में एक नई उम्मीद और उत्साह का माहौल बन गया है


मुख्य रूप से ईश्वर चंद्र अग्रवाल डॉक्टर राजीव शर्मा विजय कुमार वर्मा पंकज श्रीवास्तव रमेश चंद्र गुप्ता दिनेश वर्मा आनंद श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव प्रमोद जायसवाल संतोष पांडे गोपाल अग्रहरि उमाकांत मद्धेशिया दुर्गेश कुमार जायसवाल सचिन जायसवाल दिलीप अग्रहरि विंध्याचल मद्धेशिया विवेक जायसवाल अमजद अली अखिलेश श्रीवास्तव अरविंद कुमार वैश्य वीरेंद्र जायसवाल करुणेश कसौधन सचिन श्रीवास्तव मनोज हरिलाल तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.